मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता अमित शुक्ला

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से आज दिनांक 21.12.2025 को थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। टीम द्वारा सरकार द्वारा संचालित महिला एवं जनसामान्य से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बालिकाओं एवं महिलाओं को नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में भी अवगत कराया गया तथा उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के बारे में संवाद कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। टीम द्वारा थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति का सीयूजी नंबर 9454407361 की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं निर्भीक होकर सहायता प्राप्त कर सकें।

उक्त अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal