लखनऊ में 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दरोगा

लखनऊ में 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दरोगा

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दौड़ाकर पकड़ा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन टीम ने 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक उपनिरीक्षक (SI) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा PGI थाना क्षेत्र की वृंदावन पुलिस चौकी में तैनात था।
मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा ने एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। तय समय और स्थान पर जैसे ही दरोगा ने रिश्वत की रकम ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की। खुद को फंसता देख दरोगा भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान दरोगा के पास से रिश्वत की 13 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया