प्रतापगढ़ में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 ओवरलोड वाहन सीज

प्रतापगढ़ में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 ओवरलोड वाहन सीज

संवाददाता: अमित शुक्ला

प्रतापगढ़ जिले में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रानीगंज पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने रानीगंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 5 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन पर कुल 4 लाख रुपये का चालान किया गया। कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अनुसार, पिछले कई महीनों से क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आरटीओ, खनन विभाग और रानीगंज पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal