टोहाना किसान मोर्चा ने धान घोटाले की CBI जांच की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

टोहाना किसान मोर्चा ने धान घोटाले की CBI जांच की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

टोहाना। 20 दिसंबर को हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा टोहाना पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) एवं अन्य किसान-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा प्रदेश में सामने आए करीब 5000 करोड़ रुपये के कथित धान घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई। किसान नेताओं ने उपमंडल अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन में बताया गया कि इस घोटाले के कारण किसानों को प्रति क्विंटल 200 से 500 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए।
बैठक में अन्य प्रमुख मांगों में किसानों की कर्ज माफी, किसान-मजदूरों के इलाज को निःशुल्क करने, मनरेगा से जुड़े मुद्दे, निजी स्कूलों की फीस में हो रही वृद्धि, तथा मंडी मजदूरों की मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही। वक्ताओं ने कहा कि सीधा माल शेलरों में जाने से मंडी मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका जीवनयापन प्रभावित हो रहा है।
इस बैठक की अध्यक्षता सज्जन इंदाछोई (राष्ट्रीय महासचिव) ने की। मौके पर रणजीत सिंह (युवा प्रधान), महेंद्र सिंह पारता, उदय राज खारा, राणा प्रधान, मक्खन फतेहपुरी, बूटा फतेहपुरी, परमवीर सिंह पम्मा काना खेड़ी, कृष्ण (मंडी मजदूर प्रधान) सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शन में बिरभान मरमुंडा, बिट्टू, जैसी, राज, वेद प्रकाश राणा, छिदर सैनी, राजा प्रधान रतिया, सोनी, काशी राम, मलिक साहब, प्रधान मुकेश कन्नड़ी, ममता देवी, सिमरन, रितु, अंगूरी, मोती देवी, अनीता, प्रधान रमेश डांगरा, लाभ सिंह, गुरदयाल सिंह ढेर समेत सैकड़ों साथी शामिल रहे।

किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया