एटा में भैंस चोरी के शक पर बवाल, लाठी-डंडे और पथराव से दहला कस्बा
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के मोहल्ला मलियान में मंगलवार रात भैंस चोरी के शक को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। लाठी-डंडे और पथराव से पूरा कस्बा दहल उठा। घटना के समय लोग दहशत में अपने घरों में कैद हो गए।
इस दौरान कई बाइक सवार राहगीरों के वाहनों में भी पत्थर लगने की जानकारी सामने आई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उपद्रवियों को खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची, तब तक उपद्रवी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार मलिक ने बताया कि भैंस चोरी के शक को लेकर विवाद हुआ था। पथराव और लाठी-डंडे चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी भाग खड़े हुए।
ये भी पढ़ें रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, स्वागत के दौरान थप्पड़ मारने की घटना से मचा हड़कंप












