बुलन्दशहर क्षेत्राधिकारी डिबाई द्वारा कस्बा डिबाई में स्थित रैन बसेरे का किया गया निरीक्षण
दैनिक न्यूज़ चक्र संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR Noida
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डिबाई प्रखर पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक थाना डिबाई रविरतन सिंह द्वारा कस्बा डिबाई स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, कंबल एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। रैन बसेरे में ठहरने वाले व्यक्तियों हेतु समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।












