बुलन्दशहर क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया
दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

दिनांक 26.12.2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात, बुलन्दशहर पूर्णिमा सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (सीसी टीम) थाना कोतवाली देहात के द्वारा नेशनल हाईवे एवं भूड़ चौराहे पर विशेष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दोपहिया, तिपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए जिससे वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इस अवसर पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने रात्रि में वाहनों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं रिफ्लेक्टर का उपयोग करने, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा नेशनल हाईवे पर स्पीड लेज़र गन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग वाहनों के चलान किया गया।
अभियान में करीब 100 वाहनों का चालान किया गया है।












