घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट: तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट: तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता काव्यांश रावत, एटा

एटा। जनपद के जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला नया गांव में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। 24 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी उसके जीजा के दोस्त सचिन पुत्र विनेश, राहुल पुत्र विनेश और अरुण निवासी यादवन पूठ थाना सकीट, एटा शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर युवती का भाई सचिन मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। बताया गया कि झगड़े के दौरान आरोपियों की एक बाइक और दो मोबाइल फोन मौके पर छूट गए।

पीड़िता ने 27 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे थाना जसरथपुर पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal