सीडीओ ने ब्लाक बेलखरनाथधाम का किया निरीक्षण, शिकायत निस्तारण और साफ-सफाई का दिया निर्देश

सीडीओ ने ब्लाक बेलखरनाथधाम का किया निरीक्षण, शिकायत निस्तारण और साफ-सफाई का दिया निर्देश विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए-सीडीओ

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ दिनांक 09 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने आज बाबा बेलखरनाथधाम विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संतोष कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मनरेगा, आवास योजना और स्थापना पटल सहित सभी योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया गया और संबंधित पटल सहायकों को मानक के अनुसार दस्तावेज़ अपडेट करने और उनका सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खंड स्तर पर तैयार जन सूचना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक और ग्रांट रजिस्टर की भी जांच की और खंड विकास अधिकारी को सभी रजिस्टरों को शासन द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अद्यतन पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। प्राप्त शिकायतों का तीन कार्य दिवसों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और ग्राम में लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही लाभार्थी चयन में किसी भी प्रकार के पक्षपात या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जाए।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।

ये भी पढ़ें बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ डीएम शिव सहाय अवस्थी ने किया मीटिंग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें