तहसील अलीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किया गया चेक वितरण
एटा। जनपद एटा की तहसील अलीगंज में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुपुत्र अभय प्रताप सिंह द्वारा पात्र लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा, सम्मान एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में किसान परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान किया जाता है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र किसानों या उनके परिजनों को दुर्घटना के दौरान मृत्यु अथवा विकलांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का एक सशक्त उदाहरण है, जो सीधे तौर पर किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील अलीगंज में उपस्थित अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मौके पर राजस्व, पुलिस, विकास, कृषि, विद्युत, जल निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर किसान को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जनकल्याण ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी भावना के तहत योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक किसान परिवार इसका लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लाभार्थियों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामीण एवं कृषक वर्ग को नई ऊर्जा और सुरक्षा की भावना मिली है।












