ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में असलहा लहराने वाला बाल अपचारी गिरफ्तार,
जिला संवाददाता – महेश शुक्ला की रिपोर्ट
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में असलहा लहराने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच करते हुए आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार बाल अपचारी की पहचान पवन पुत्र कमलेश, निवासी पूरे बेचू मजरे उमरन, थाना सलोन के रूप में हुई है।कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल जांच बैठाई गई। जांच में पुष्टि होने पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर असलहा लहराना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












