फार्म पर बाल मजदूरी और मारपीट का आरोप: 14 वर्षीय मासूम अनिल ने गांव के दबंग से बचकर मांगी न्याय की गुहा

फार्म पर बाल मजदूरी और मारपीट का आरोप: 14 वर्षीय मासूम अनिल ने गांव के दबंग से बचकर मांगी न्याय की गुहा

जिला संवाददाता महेश शुक्ला
रायबरेली

रायबरेली से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गरीब और असहाय बच्चों से जबरन काम करवाने और उनकी पिटाई किए जाने का मामला उजागर हुआ है। मामला रायबरेली जिले के ग्राम दरीबा का है, जहां के 14 वर्षीय बच्चे अनिल कुमार, पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश, ने गांव के ही भीम चौधरी पर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, अनिल को फार्म पर जबरन काम कराया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बच्चा भयभीत होकर किसी तरह वहां से भाग निकला और रास्ते में लोगों को मिला। बच्चे की दशा देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। अनिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपबीती साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बच्चे ने बताया कि वह लंबे समय से प्रताड़ना सह रहा था और दबंगाई के डर से किसी को कुछ नहीं बता पा रहा था। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत इस मामले को संज्ञान में ले, बच्चे सहित ऐसे सभी बच्चों को जबरन मजदूरी और शोषण से मुक्त कराए, और आरोपी भीम चौधरी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पीड़ित बच्चे की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करना अब प्रशासन के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें