टीम इंडिया को मिला जीत का शगुन साउथ अफ्रीका को मिली 101 रनों से न भूलने वाली हराया
संवाददाता — योगेन्द्र सिंह
कटक स्थित बाराबंकी स्टेडियम में खेले गए पाँच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर विजयी शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल 4 रन तथा अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर आउट हो गए। किशोर कुमार यादव भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मध्यक्रम में उतरे हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके व 4 छक्के शामिल रहे। इसी के सहारे भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। टीम ने 0, 16 और 40 रन पर लगातार विकेट खो दिए। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से बुमराह ने 17 रन देकर 2 विकेट, अर्शदीप ने 14 रन देकर 2 विकेट तथा वरुण चक्रवर्ती ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच के दौरान बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 विकेट पूरे किए।
इस जीत के साथ भारत ने टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें फार्म पर बाल मजदूरी और मारपीट का आरोप: 14 वर्षीय मासूम अनिल ने गांव के दबंग से बचकर मांगी न्याय की गुहा












