पावन हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर
जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत हरियाणा 














आज 2 अप्रैल, वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में अद्भुत उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। श्री प्राचीन देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख बाजारों—हलवाई अड्डा, वीर भवन चुंगी होते हुए अवध धाम, कुटनी रोड, पानीपत (हरियाणा) में संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में सजीव झांकियां, भजन-कीर्तन और आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में नर सेवा नारायण सेवा मित्र मण्डल संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के प्रधान श्री कुंदन कंसल, मीडिया प्रभारी श्री संजीव जैन, सागर गोयल, उपप्रधान चंदन कंसल सहित संदीप, राज वर्मा, विकास जागलान, मनीष सिंगला, वंश कंसल, वैभव कंसल, रिआंशी कंसल, विशेष कंसल, अंकुश सिंगला, सुमित सिंगला आदि सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में हनुमान भक्तों ने इस पावन शोभायात्रा में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। सभी भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेते हुए भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया और हर ओर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की अनूठी छटा बिखरी रही।












