सीएम ने दिए निर्देश – सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी 

सीएम ने दिए निर्देश – सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वाले शरारती तत्व किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

सीएम ने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाह फैलाने वालों और समाज में नफरत का जहर घोलने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सोशल व डिजिटल मीडिया की मॉनिटरिंग करे और समय-समय पर घटनाओं की सच्चाई आम जनता के सामने रखे।

मुख्यमंत्री ने चेताया कि कुछ असामाजिक और शरारती तत्व जानबूझकर दूसरे संप्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को सजग रहते हुए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुँचें और स्थिति का जायजा लेकर नियंत्रण करें। संवेदनशील मामलों में जिलाधिकारी और एसपी/एसएसपी स्तर के अधिकारी ही नेतृत्व करें, ताकि अफवाह फैलाने वालों की साजिश सफल न हो सके।

सीएम ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है—राज्य में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें बरसात में जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है अस्पताल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया