प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर का तूफानी दौरा

प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर का तूफानी दौरा

24 घंटे में आधा दर्जन थानों का निरीक्षण, अपराधियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप

प्रतापगढ़। नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के तेवर पहले ही दिन से सख्त दिखाई दे रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर उन्होंने नगर कोतवाली समेत आधा दर्जन से अधिक थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग की जमीनी हकीकत परख डाली।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानों में जनसुनवाई व्यवस्था, महिला सुरक्षा के इंतज़ाम और साफ-सफाई का विशेष तौर पर जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कई थाना प्रभारियों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।

पुलिस अधीक्षक के लगातार दौरे से जहां अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं महकमे के भीतर भी कार्यवाही को लेकर खौफ व्याप्त है।

गौरतलब है कि दीपक भूकर की गिनती उन अधिकारियों में होती है जो पुलिसिंग को जनता के करीब लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जाने जाते हैं। अन्य जिलों में तैनाती के दौरान भी वे अपनी कड़क कार्यशैली और सख्त अनुशासनात्मक रवैये के लिए चर्चित रहे हैं।

प्रतापगढ़ में पदभार संभालते ही उनका यह तूफानी निरीक्षण साफ संदेश देता है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें सीएम ने दिए निर्देश – सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया