बीमार से बेमिसाल हुए उत्तर प्रदेश के को-ऑपरेटिव बैंक, अब डिफॉल्टर नहीं, किसानों की समृद्धि का बने आधार
संवाददाता दैनिक चक्र बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सहकारी बैंकों की बदलती तस्वीर पर खुशी जाहिर करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ‘बीमार’ और ‘डिफॉल्टर’ माने जाने वाले प्रदेश के को-ऑपरेटिव बैंक अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनकर उभर रहे हैं।
डिफॉल्टर के ठप्पे से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर (X) के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के को-ऑपरेटिव बैंक अब डिफॉल्टर की श्रेणी से बाहर आ गए हैं। सालों से कुप्रबंधन और वित्तीय अनियमितताओं का सामना कर रहे इन बैंकों को सरकार के ठोस प्रयासों और पेशेवर प्रबंधन ने फिर से खड़ा कर दिया है।
किसानों की समृद्धि में सक्रिय योगदान
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ये बैंक अब केवल वित्तीय संस्थान नहीं रह गए हैं, बल्कि समृद्धि का माध्यम बन चुके हैं।












