खबर का असर: एटा-अलीगंज रोड पर नहर पुल की दीवार का निर्माण कार्य शुरू
संवाददाता – योगेंद्र सिंह. न्यूज़ की खबर का ज़बरदस्त असर देखने को मिला है। जनपद एटा के अलीगंज रोड स्थित गोलाकुआं से परसोन जाने वाले मार्ग पर नहर पुल की खतरनाक स्थिति को उजागर करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
इस पुल की एक तरफ दीवार नहीं थी और दूसरी तरफ की दीवार अधूरी थी, जिससे राहगीरों की जान पर हमेशा खतरा बना रहता था। खासकर सावन मास में लाखों की संख्या में शिवभक्त परसोन शिव मंदिर की ओर इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती थी।
जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में काम शुरू
जैसे ही यह मामला दैनिक चक्र न्यूज़ के माध्यम से सामने आया, जिलाधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह ने PWD विभाग को तत्काल निर्देशित किया। परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर नहर पुल पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
प्रशासन की त्वरित कार्यवाही की सराहना
प्रशासन की इस तत्परता से क्षेत्रीय जनता में संतोष की लहर है। लोगों ने पुल पर तेजी से हो रहे कार्य को देखते हुए प्रशासन और दैनिक चक्र न्यूज़ का आभार जताया है।
जनता की सुरक्षा, मीडिया की भूमिका
इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि जब मीडिया जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाती है, तो उसका असर होता है। “दैनिक चक्र न्यूज़” की यह पहल जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुई है।
ये भी पढ़ें मैनपुरी: दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव पर जानलेवा हमला












