मैनपुरी: दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव पर जानलेवा हमला

मैनपुरी: दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव पर जानलेवा हमला

मंडल ब्यूरो अमित चौहान. मैनपुरी: बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब दीवानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के दौरान न्यायालय परिसर में सामान्य दिनों की तरह न्यायिक कार्यवाही चल रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक उन पर हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल सौरभ यादव को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

यह हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें