एटा में स्कूल चलो अभियान से शिक्षा में आई नई ऊर्जा

एटा में स्कूल चलो अभियान से शिक्षा में आई नई ऊर्जा 17 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान. एटा। जिले में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में 17,000 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक गांव-गांव जाकर रैलियां निकाल रहे हैं और घर-घर संपर्क कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि जनपद के 1691 परिषदीय स्कूलों में 4 जुलाई तक 17,072 नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ है। इनमें कक्षा एक में 12,755, कक्षा दो में 462, कक्षा तीन में 352, कक्षा चार में 198, कक्षा पांच में 550, कक्षा छह में 1,797, कक्षा सात में 237 और कक्षा आठ में 721 बच्चों ने नामांकन लिया है।

BSA ने बताया कि पिछले वर्ष परिषदीय स्कूलों में कुल 1.28 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से लगभग 40 हजार छात्र माध्यमिक शिक्षा में प्रोन्नत हो गए। इस बार स्कूल चलो अभियान के जरिए लक्ष्य है कि नामांकन की संख्या को और अधिक बढ़ाया जाए।

शिक्षकों द्वारा किए जा रहे इस प्रयास को प्रेरणा पोर्टल से जोड़ा गया है, जहां नए प्रवेश की जानकारी शासन को प्रतिदिन भेजी जाती है। हालांकि, हाल ही में नेटवर्क की समस्या के चलते 4 जुलाई के बाद के नामांकन का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है।

बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास है कि हर बच्चा स्कूल पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। अभियान के सकारात्मक नतीजे जिले के शिक्षा स्तर को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें एटा-अलीगंज रोड पर नहर पुल की दीवार का निर्माण कार्य शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें