वार्ड 16 में पार्षद ने लगवाया ईकेवाईसी हेतु निः शुल्क शिविर
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
नगर पालिका बेमेतरा वार्ड क्रमांक 16 में पार्षद नीतू कोठारी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महतारी वंदन योजना में लाभान्वित हितग्राहियों का आंगनबाड़ी में निःशुल्क शिविर लोक सेवा केन्द्र के संचालक पोषण रजक के सहयोग से ईकेवाईसी करवाया गया। इस अवसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग्यरेखा दुबे,कुसुम साहू एवं वार्डवासी उपस्थित थे। पार्षद नीतू कोठारी ने बताया कि राज्य सरकार सरकार की महतारी वंदन योजना विष्णु देव सरकार की महत्वपूर्ण योजना है इस योजना में पात्र हितग्राहियों का समय समय पर ईकेवाईसी कराया जा रहा है शिविर के माध्यम से 57 हितग्राहियों का ईकेवाईसी किया गया एवं 42 हितग्राहियों का त्रुटि सुधार करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी को भेजा गया। छूटे हुये हितग्राहियों का ईकेवाईसी दिनांक 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक निः शुल्क किया जाएगा।












