दिनांक-13-जनवरी-2026‘प्रवर्तन जोन-08 में लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर ‘‘भूमाफियो की तोड़ी कमर

दिनांक-13-जनवरी-2026‘प्रवर्तन जोन-08 में लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर ‘‘भूमाफियो की तोड़ी कमर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

उपाध्यक्ष महोदय के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध

कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विवेक विहार कॉलोनी एवं मिथिला नगर, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने चिरौड़ी रोड पर लगभग 70 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी में लगभग 100 भूखण्डों की बाउंड्रीवॉल, विकासकर्ता का साईट ऑफिस एवं सड़कों आदि पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। उपरोक्त दोनों सोसाइटी जिन लोगों द्वारा विकसित की जा रही थी, उनके पास भूमि का वास्तविक स्वामित्व नहीं है। जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त दोनों अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त एवं भवनों का निर्माण किया जाना प्रतिबन्धित है।

उक्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन ज़ोन-8 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस दस्ता एवं क्षेत्रीय पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें