मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर पूर्वी गेट बनाए जाने की उठी मांग।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।तहसील पट्टी, रानीगंज सहित सीमांत जनपद जौनपुर के हजारों यात्रियों ने मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर पूर्वी गेट बनाए जाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि स्टेशन के पूर्वी हिस्से में प्रवेश एवं निकास द्वार न होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार पूर्वी गेट बनने से पट्टी, रानीगंज क्षेत्र समेत जौनपुर सीमा से आने वाले यात्रियों को सीधा और सुगम आवागमन मिल सकेगा। साथ ही स्टेशन के मुख्य द्वार पर बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या में भी राहत मिलेगी।क्षेत्रीय लोगों ने अपने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से मांग करते हुए कहा है कि जनहित से जुड़ी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराया जाए, ताकि हजारों यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें बकरीद को लेकर रानीगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा












