बकरीद को लेकर रानीगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बकरीद को लेकर रानीगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रानीगंज में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा एवं हेलमेट से लैस रहे।पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन के अनुसार मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई।

ये भी पढ़ें बकरीद पर्व को लेकर रामापुर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें