बकरीद पर्व को लेकर रामापुर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बकरीद पर्व को लेकर रामापुर में पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामापुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा एवं हेलमेट से लैस रहे।पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया।क्षेत्राधिकारी रानीगंज ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई।

ये भी पढ़ें पंजाबी मार्केट में जाम बना स्थायी समस्या, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें