पंजाबी मार्केट में जाम बना स्थायी समस्या, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

पंजाबी मार्केट में जाम बना स्थायी समस्या, पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल पंजाबी मार्केट में जाम की समस्या अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। बाजार में हर दिन लगने वाले लंबे जाम से व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध पार्किंग, सड़क पर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की अनदेखी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बावजूद इसके स्थानीय पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और व्यवस्था सुधारने के ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे।व्यापारियों का कहना है कि बाजार में भीड़भाड़ के समय यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया जाता, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पंजाबी मार्केट क्षेत्र में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कंधई पुलिस का फ्लैग मार्च।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें