मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में ,जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में ,जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 08 जुलाई, 2026मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण की जियो टैगिंग, वर्ष 2026-27 के पौधरोपण लक्ष्य, ग्रीन चौपाल, नमामि गंगे तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए पौधारोपण की जियो टैगिंग अंतिम चरण में है। वर्ष 2026-27 के लिए शासन से जनपद को 10 लाख 56 हजार पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके अनुरूप भूमि चिन्हांकन, विभागवार कार्ययोजना तथा पूर्व वर्षों के पौधरोपण के सत्यापन की कार्यवाही जारी है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में जियो टैगिंग, सत्यापन, भूमि चिन्हांकन एवं पोर्टल पर डाटा अद्यतन करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी 82 ग्राम पंचायतों में गठित ग्रीन चौपालों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।बैठक में हिण्डन एवं यमुना नदियों में गिरने वाले अनटैप्ड ड्रेनों के उपचार, प्रदूषण नियंत्रण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जिला गंगा एक्शन प्लान, सहायक नदियों के पुनरोद्धार, ओखला बैराज डाउनस्ट्रीम स्थित छठ घाट परियोजना तथा एनएमसीजी पोर्टल पर सूचनाओं के अद्यतन की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण एवं प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण एवं शासन के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई विभाग, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण, विद्युत विभाग, पंचायत राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें