डीएम ने वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

डीएम ने वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 28 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

ये भी पढ़ें प्राचीन हनुमान मंदिर फेनहा श्री राम भक्त हनुमान जी का भंडार का आयोजन किया गया है 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें