कुंडा-बाबागंज में डीएम का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई के निर्देश

प्राइमरी स्कूल में डीएम का सघन निरीक्षण, मचा हड़कंप

अनियमितताएं मिलने पर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता: अमित शुक्ला प्रतापगढ़। तहसील कुंडा अंतर्गत बाबागंज ब्लॉक की ग्राम सभा राजापुर (बिंधन) स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के सघन निरीक्षण से हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों, अभिलेखों एवं सरकारी कार्यों की गहन जांच की। जांच में कई अनियमितताएं पाए जाने पर डीएम ने संबंधित तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके साथ ही डीएम ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन की स्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के आदेश दिए।

डीएम के इस सख्त रुख से संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

 


ये भी पढ़ें एटा में प्रदेश स्तर पर जीएसटी फ्रॉड से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें