अयोध्या में चला प्रशासन का बुलडोजर.अवैध अतिक्रमण हटाकर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ

अयोध्या में चला प्रशासन का बुलडोजर.अवैध अतिक्रमण हटाकर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत.अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित चौक सब्जी मंडी में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के लिए चिन्हित नगर निगम की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। बताया जा रहा है कि यहां मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाना है, जिससे चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा और पार्किंग की समस्या से राहत मिलेगी।

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी, नगर कोतवाल अयोध्या अश्वनी पाण्डेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी.

ये भी पढ़ें कुंडा-बाबागंज में डीएम का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें