गाय को बचाने के प्रयास में दर्दनाक हादसा, मैक्स पिकअप ऑटो पलटने से चालक की मौत
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। गाय को बचाने के प्रयास में हुआ दर्दनाक हादसा। एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अचानक ऑटो पर पलट गई, जिससे ऑटो चालक सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्यवाही में जुटी है। उधर, जैसे ही यह दुखद समाचार मृतक सुनील के परिवार तक पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
ये भी पढ़ें एटा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 118 वाहन चालान












