एटा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 118 वाहन चालान,1.27 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा: सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद एटा में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न से युक्त वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन, नो पार्किंग में खड़े वाहन, और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 118 वाहनों का चालान किया गया।
इन चालानों के माध्यम से यातायात पुलिस ने ₹1,27,000 का सम्मन शुल्क वसूला।
यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि न केवल खुद की सुरक्षा सुनिश्चित हो, बल्कि समाज में भी सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रह सके।
ये भी पढ़ें लालगोपालगंज में मिठाई की दुकान पर गंदगी और धमकी का खेल












