लालगोपालगंज में मिठाई की दुकान पर गंदगी और धमकी का खेल

लालगोपालगंज में मिठाई की दुकान पर गंदगी और धमकी का खेल

लालगोपालगंज: मिलावटी मिठाई बनाने पर टोकने पर भड़का दुकानदार, पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

लालगोपालगंज (प्रयागराज): रक्षाबंधन के मद्देनज़र टाउन एरिया की मिठाई की दुकानों पर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन कुछ दुकानदार मानकों की अनदेखी करते हुए मिलावटी और गंदगीभरी मिठाइयों का निर्माण कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जेठवारा रोड स्थित पुष्पाकर मार्केट में, जहां संचालित एक होटल में गंदगी और मिलावट की शिकायत सामने आई है। पत्रकारों की टीम जब वहां पहुंची, तो मिठाई बनाते समय भारी गंदगी और मक्खियों की भरमार देखी गई। पत्रकार द्वारा जब इसका वीडियो बनाया गया, तो होटल संचालक अंकित कुमार साहू ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे दी।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान की है। धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि त्योहारों में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।

प्रशासन और खाद्य विभाग से इस मामले में संज्ञान लेने की अपेक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें जब प्राचार्या बनीं पीड़ित, तब जागा मेडिकल कॉलेज प्रशासन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें