गुमशुदा की तलाश के दौरान बराछा जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

गुमशुदा की तलाश के दौरान बराछा जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की त्वरित कार्रवाई

संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा: प्रतापगढ़ जनपद के बराछा जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला उस समय सामने आया जब बीते दो सप्ताह से लापता युवक सूरज कुमार की लगातार तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार 11 दिसंबर 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था। वह थाना कंधई की चौकी मंगरौरा अंतर्गत उतरास गांव, तहसील पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब बराछा गांव की एक महिला ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद सूरज कुमार के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना विलंब किए चिलबिला चौकी पुलिस को मौके पर भेजा।

चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सबसे पहले क्षेत्र को सुरक्षित किया। इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। शव की पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें गोगौर ग्रामपंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना बैठक 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें