सुल्तानपुर में शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन अपडेट करने की कवायद शुरू

सुल्तानपुर में शिक्षकों का डेटा ऑनलाइन अपडेट करने की कवायद शुरू

संवाददाता आयशा अल ग़ज़ल की रिपोर्ट।

सुल्तानपुर, 14 जनवरी: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से, सभी विद्यालयों को अपने कार्यरत शिक्षकों का पूरा डेटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि पुराने रिकॉर्ड के अपडेट न होने से पूर्व में ड्यूटी सूची में कई बार ऐसे शिक्षकों के नाम शामिल हो जाते थे जो या तो दिवंगत हो चुके होते थे या उनका स्थानांतरण हो चुका होता था। इस समस्या को हल करने के लिए, सभी विद्यालयों से शिक्षकों का नया और सटीक डेटा मांगा गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि समय रहते सही डेटा अपलोड कराने पर जोर है, डेटा मिलने से परीक्षा ड्यूटी का आवंटन आसानी से हाे सकेगा। यदि किसी विद्यालय की ओर से गलत या अधूरी जानकारी अपलोड की गई, तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें