Pratapgarh: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, इलाके में फैली सनसनी

संवाददाता रोहित वर्मा प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सगरा सुंदरपुर बाजार से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह घटना सगरा सुंदरपुर बाजार में उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने घर के अंदर तीन शव देखे। मौत किन हालातों में हुई, क्या यह आत्महत्या, दुर्घटना या कुछ और है — इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है, और लोग घटनास्थल के आसपास जुटे हुए हैं। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

इस खबर से जुड़ी विस्तृत जानकारी का अपडेट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल 26 जून 2025 , बृहस्पतिवार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें