एटा में कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
संवादाता अमन अहमद।
एटा। सोमवार दोपहर निधौली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना धारिकपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान चरण सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी धारिकपुर के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, चरण सिंह गांव से देसी घी लेकर साइकिल से एटा स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी नहर पुल के पास पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।












