छत से गिरी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल: एटा में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर, परिजनों में मचा हड़कंप

छत से गिरी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल: एटा में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर, परिजनों में मचा हड़कंप

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान 

एटा। घर की छत से गिरने के कारण एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह घटना थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के चंदननगर की है। जानकारी के अनुसार, शिला पत्नी महेश सिंह (60 वर्ष) किसी काम से अपने घर की छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। हादसे में उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला की हालत चिंताजनक है और बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन महिला की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal