शिविर के दौरान 70 से अधिक उपभोक्ताओं ने विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का लाभ उठाते हुए अपने बकाया विद्युत बिलों का भुगतान किया।
इस अभियान के माध्यम से 5 लाख रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल की वसूली की गई, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिली।
यह उपभोक्ता शिविर विद्युत उपकेंद्र संग्रामगढ़ एवं नेवढ़िया क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व एसडीओ अनिल कुमार यादव द्वारा किया गया।
शिविर में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
शिविर में बिजली बिल संशोधन, बकाया बिलों की जानकारी, भुगतान प्रक्रिया, कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का निस्तारण किया गया। उपभोक्ताओं ने समय पर बिल जमा कर संतोष व्यक्त किया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने बिजली बिल का भुगतान करें और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उपभोक्ता शिविर आगे भी आयोजित
किए जाएंगे।
शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं में खुशी देखी गई और लोगों ने विद्युत विभाग की इस पहल की सराहना की।
ये भी पढ़ें नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त












