एटा में नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने किया पैदल गश्त
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाए जाने को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शनिवार को एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त की शुरुआत माया पैलेस चौराहे से हुई, जो रोडवेज बस स्टैंड, घंटाघर बाजार, हाथी गेट सहित शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले मार्गों से होकर गुजरी। गश्त के दौरान पुलिस बल ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर मौजूद लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया।
एसपी सिटी ने गश्त के दौरान शराब के ठेकों, माल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नववर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के गश्ती अभियान लगातार जारी रहेंगे। शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस की इस सक्रियता से आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और लोगों ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।
ये भी पढ़ें किशनी में बंद मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी से दहशत — पुलिस गश्त पर उठे सवाल












