बॉस बल्लियों के सहारे की जा रही विद्युत आपूर्ति कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । कटरा रोड पर स्थित स्तुति मैरिज लॉन के सामने नेशनल जिम के पीछे पूरा बॉस बल्लियों पर बिजली खींची गई है जिसमें आए दिन तूफान से या पशुओं के रगड़ने से बॉस बल्लिया उखड़ जाती है जिसके कारण उपभोक्ताओं को निर्वात बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पाती है वहीं किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है जबकि सभी उपभोक्ताओं ने बिजली का कनेक्शन ले रखा है तथा समय-समय पर बिजली के बिल का भुगतान भी किया जा रहा है फिर भी विद्युत विभाग के आला अधिकारी इस और ध्यान देने से कतरा रहे हैं जबकि स्थानीय उपभोक्ताओं ने कई बार इस बात की लिखित सूचना दी है और शिकायत की है कि हम लोग बिजली का बिल दे रहे हैं यहां पर बिजली के खंबे लगाकर निर्वात विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने की मांग की है फिर भी विद्युत विभाग के उदासीनता के कारण कभी भी यहां पर किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है जबकि आए दिन जानवरों द्वारा बंसीवल्लियों को तोड़ दिया जाता है जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानिक उपभोक्ता दिनेश पांडे राहुल श्रीवास्तव शाहिद तमाम लोगों ने जिला अधिकारी महोदय से अनुरोध किया है की विद्युत विभाग द्वारा अभिलंब खंभवतार लगाकर सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए पूर्व में इसकी शिकायत वी मांग माननीय सांसद प्रतापगढ़ वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भी की जा चुकी है फिर भी विद्युत विभाग के जो अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
ये भी पढ़ें दोपहर बाद खुली दुकानें नहीं हो सकी बंदी छुट भैया नेता की नहीं चली राजनीति












