लखनऊ इलाज गए परिवार का घर खाली, चोरों ने उड़ाए लाखों

लखनऊ इलाज गए परिवार का घर खाली, चोरों ने उड़ाए लाखों

सिद्धार्थनगर में चोरों का आतंक, 12 दिन में पांच बड़ी चोरियां

संवाददाता संजय तिवारी सिद्धार्थनगर। जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 दिनों में पांच बड़ी चोरियों से लोग दहशत में हैं। बीती रात डुमरियागंज और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी रामफेर मौर्य के घर से चोर 55 हजार रुपए नकद और करीब दो लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में संदीप अग्रहरि के घर पर चोरों ने धावा बोला। संदीप अपने पिता के इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई गए थे, इसी दौरान चोरों ने घर से 90 हजार रुपए नकद और छह लाख के जेवरात पार कर दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सिर्फ औपचारिकता निभा रही है, जबकि चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

उधर, पुलिस का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीओ डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा अवकाश पर हैं, जिसके चलते लोग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें एसटीएफ प्रयागराज टीम को मिली बड़ी सफलता, 50-50 हजार के इनामियां शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें