एटा पुलिस को बड़ी सफलता: लूट की योजना बनाते वांछित आरोपी को दबोचा
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 863/23 धारा 399/402/420 आईपीसी में वांछित अभियुक्त को अरेस्ट किया।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त निशान्त उर्फ प्रशान्त पुत्र राज कुमार निवासी नगला गोदन, थाना एका फिरोजाबाद का रहने वाला है, जो वर्तमान में यादकुमारी कॉलोनी, मंडी के पास, कोतवाली नगर एटा में रह रहा था। पुलिस ने मंडी के पास से उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तोमर
उपनिरीक्षक सुनील कुमार
कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार
कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है और नगरवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।












