ट्रेनिंग सेंटर की बदहाली पर भड़कीं ट्रेनी महिला सिपाही, बोलीं – “हम खुले में नहा रहे हैं, यहां तो बुनियादी सुविधा भी नहीं”

गोरखपुर में ट्रेनिंग सेंटर की बदहाली पर भड़कीं ट्रेनी महिला सिपाही, बोलीं – “हम खुले में नहा रहे हैं, यहां तो बुनियादी सुविधा भी नहीं

गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखपुर के एक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में भारी हंगामा देखने को मिला, जब करीब 600 ट्रेनी महिला सिपाहियों ने सेंटर की खराब व्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया। कई महिलाएं रोती और गुस्से में चिल्लाती हुई सेंटर से बाहर निकलीं और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

ट्रेनी सिपाहियों ने कहा कि सेंटर में न तो बिजली है, न पंखे, और न ही पीने का साफ पानी। रहने की जगह 360 लोगों के लिए है, लेकिन वहां 600 लड़कियां रह रही हैं। हालत यह है कि उन्हें खुले में नहाना पड़ रहा है, जबकि वहां पुरुषों की आवाजाही भी बनी रहती है। एक महिला सिपाही ने सवाल उठाया – “जब सुविधा नहीं थी तो हमें यहां क्यों बुलाया गया?”

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी पानी मांगने पर यह कह देते हैं कि “फंड नहीं आया है।” महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा – “अगर औकात नहीं थी, तो भर्ती क्यों की? क्या यही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज़िला है?”

बिजली की हालत इतनी खराब है कि पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ती है, और जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। रातभर बिना नींद के सभी रिक्रूट्स को जागकर समय काटना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद ट्रेनिंग सेंटर के अफसर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज महिला सिपाहियों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि महिलाएं साफ कह रही हैं कि जब तक हालात सुधरेंगे नहीं, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगी।

ये भी पढ़ें कासगंज: सड़क हादसे में दरोगा की मौत, कुत्ते की वजह से मिली मौत की सूचना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें