एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एटा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा जनपद के बिचपुरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका तमन्ना की शादी करीब सात माह पूर्व अमन के साथ हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पूरा मामला सकरौली थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव का

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें