पाटेश्वर धाम बनेगा साहू समाज की शक्ति, श्रद्धा और संगठन का केंद्र, 9 जून को होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन

पाटेश्वर धाम बनेगा साहू समाज की शक्ति, श्रद्धा और संगठन का केंद्र, 9 जून को होगा ऐतिहासिक महासम्मेलन

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का बड़ा आह्वान — प्रदेशभर के पदाधिकारी, समाजसेवी और हजारों समाजजन होंगे एक मंच पर एकत्रित संत रामबालक दास जी महाराज के सानिध्य में सामाजिक जागरण, संगठन विस्तार और समाज निर्माण पर होगा मंथन

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आगामी 09 जून 2026 को पाटेश्वर धाम में एक दिवसीय भव्य सामाजिक कार्यशाला, आध्यात्मिक संगोष्ठी एवं समाज जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश साहू संघ द्वारा जारी निर्देश में प्रदेश, जिला, तहसील, परिक्षेत्र, नगर, वार्ड एवं ग्रामीण इकाइयों के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी संत रामबालक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में समाज की वर्तमान चुनौतियों, शिक्षा, युवा नेतृत्व, सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही माता कर्मा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। संगठन की ताकत दिखाने का सुनहरा अवसर, समाज के भविष्य की दिशा तय करेगा यह आयोजन प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और सामूहिक शक्ति का विराट प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

प्रातः 10 बजे पाटेश्वर धाम में आगमन एवं पंजीयन सामाजिक कार्यशाला एवं संगठनात्मक चर्चा
माता कर्मा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता
सामूहिक प्रसादी वितरण समाज के विकास, शिक्षा और संगठन विस्तार पर मंथन संत रामबालक दास जी महाराज का प्रेरणादायी उद्बोधन समाज को एक सूत्र में पिरोने का अभियान, अधिकाधिक सहभागिता की अपील छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज के सभी पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आह्वान किया है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर सामाजिक एकता, संस्कृति और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। “पाटेश्वर धाम में 9 जून को गूंजेगा सामाजिक एकता का शंखनाद, साहू समाज रचेगा संगठन शक्ति का नया इतिहास”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें