रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय परीक्षा का आयोजन 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ एवं उपसेनानायक महोदय श्री बी एस वीर कुमार 47 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद

रिक्रूट आरक्षियों की बाह्य विषय परीक्षा का आयोजन 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ एवं उपसेनानायक महोदय श्री बी एस वीर कुमार 47 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र

महोदय,सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 01/03/2026 (बुधवार) को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक महोदय श्री रफीक अहमद के कुशल निर्देशन एवं उप सेनानायक महोदया श्रीमती आलोक दूबे 06वी वाहिनी पीएसी मेरठ एवं उपसेनानायक महोदय श्री बी एस वीर कुमार 47 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद एवं सहायक रेडियोअधिकारीसहारनपुर/ गाजियाबाद श्री राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस की आउटडोर परीक्षा का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन कराया गया। उक्त परीक्षाएँ दिनांक 27 मार्च 2026 से निर्धारित कार्यक्रमानुसार संचालित की जा रही हैं।इसी क्रम में आज आयोजित आउटडोर परीक्षा के अंतर्गत स्क्वाड ड्रिल एवं बारी बारी सभी रिक्रूट्स द्वारा स्क्वाड ड्रिल,इंटरव्यू एवं 2.5 किमी दौड़ एवं सिटअप्स,बीम,शटल रेस,बॉल थ्रो एवं अन्य प्रशिक्षण अभ्यासों का मूल्यांकन किया गया। उपसेनानायक महोदया एवं सहायक सेनानायक महोदय की देख–रेख में परीक्षा पूर्णतः अनुशासित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने उच्च उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, सहनशीलता एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आरटीसी प्रभारी दलनायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रशिक्षकों द्वारा परीक्षा की शुचिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखी गई। साथ ही, उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। सम्पूर्ण आयोजन के दौरान उत्कृष्ट समन्वय एवं व्यवस्थापन देखने को मिला,जो वाहिनी की कार्यकुशलता एवं प्रशिक्षण स्तर की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है। अतः रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ्स सादर सेवा में प्रेषित हैं।मीडिया सेल 44वीं वाहिनी पीएसी,मेरठ

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें