बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को अनियंत्रित डम्फर ने मारी टक्कर

बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को अनियंत्रित डम्फर ने मारी टक्कर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर

सुमेरपुर,हमीरपुर। गुरुवार को सिसोलर से फैक्ट्री आते समय बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को मुंडेरा के समीप अतरैया मोड़ के पास अनियंत्रित डंपर टक्कर मारता हुआ सड़क किनारे जा घुसा। इस घटना में फैक्ट्री कर्मी की बाइक चकनाचूर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे अनुज प्रजापति 23 वर्ष कस्बे की उद्योग नगरी में संचालित एक बहुराष्ट्रीय फैक्ट्री में ड्यूटी करने बाइक से आ रहा था। मुंडेरा के पास अतरैया मोड़ के समीप सिसोलर की ओर से जा रहे अनियंत्रित डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी और सड़क किनारे जा घुसा। इस घटना में बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को गंभीर चोटें लगी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें