एटा में सड़क हादसे में किसान की मौत: डीएपी खाद लेकर लौट रहे विनोद को भारी वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों ने ढाई घंटे हाईवे जाम किया

एटा में सड़क हादसे में किसान की मौत: डीएपी खाद लेकर लौट रहे विनोद को भारी वाहन ने रौंदा, ग्रामीणों ने ढाई घंटे हाईवे जाम किया

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। मलावन थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा मोड़ पर रविवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान विनोद कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर ढाई घंटे तक हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मृतक विनोद कुमार मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद लेकर एटा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महुआ खेड़ा मोड़ के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कुमार का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस ने खोला जाम घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची सीओ सकीट कृतिका सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

परिजनों और पुलिस की प्रतिक्रिया

मृतक के भाई शिवदयाल ने बताया कि विनोद कुमार पैदल ही खाद लेने गए थे। लौटते समय रोडवेज बस की टक्कर से उनकी मौत हुई है। वहीं, एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक कल्याणपुर का रहने वाला था और किसी भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal