“यूपीएससी अभ्यर्थी से प्रेमजाल में फँसाने का आरोप, पिता ने SP से लगाई गुहार”
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर में दो बच्चों की मां पर एक युवक को प्रेमजाल में फँसाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवक के पिता सुरेंद्र ने मामले की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार युवक दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान महिला द्वारा लगातार परेशान किए जाने और अनचाही नजदीकियाँ बढ़ाने का प्रयास किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि महिला का पति भी आए दिन युवक से लड़ाई-झगड़ा करता है, जिससे उसका पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
शिकायत मिलने के बाद एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे केवल अपने बेटे को बेवजह के विवादों से बचाना चाहते हैं और निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।












